Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 23 at 5.46.48 PM

पति की खाली सीट पर पत्नी जीती

 

मनीष दवे IBN NEWS

भीनमाल नगर पालिका- पार्षद की सरकारी नौकरी लगने पर हुआ था उप-चुनाव

13 वोटों से जीती कांग्रेस की पूनम देवी जीनगर

​​भीनमाल :– भीनमाल नगर पालिका में पार्षद की सरकारी नौकरी लगने पर हुए उप-चुनाव के गुरुवार को आए नतीजे में उसकी पत्नी पूनम जीनगर ने जीत दर्ज की। वार्ड संख्या-35 के परिणाम में कांग्रेस से पूनम देवी को 338 वोट व भाजपा से जुगराज जीनगर को 325 वोट मिले थे ।.

जिसमें कांग्रेस की पूनम देवी जीनगर ने भाजपा के जुगराज जीनगर को 13 वोटों से हराया। ​​​​​​​सुबह एसडीएम जवाहरलाल चौधरी के नेतृत्व में मतगणना शुरू हुई। कुछ ही समय बाद इसका परिणाम जारी हो गया। पूर्व में पूनम देवी के पति ही पार्षद थे जिन्होंने सरकारी नोकरी लगने पर इस्तीफा दिया था.

किसको कितने मत मिले

कुल मतदाता : 798

कितने वोट पड़े : 676

कांग्रेस को मिले : 338

भाजपा को मिले : 325

वोटों का अंतर : 1

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *