Breaking News
WhatsApp Image 2022 07 21 at 5.12.42 PM

जब मुकम्मल न हुई मोहब्बत: प्रेमी जोड़े ने एक-दूसरे का हाथ थामकर चुनी खौफनाक मौत, तीन दिन पहले घर से थे भागे

 

रिपोर्टर अनुज त्रिपाठी आईबीएन न्युज सलेमपुर देवरिया

घटना के बाद रेल लाइन पर लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और शिनाख्त कर परिजनों को सूचना

देवरिया जनपद के भटनी- वाराणसी रेलखंड पर बुधवार की शाम प्रेमी-प्रेमिका ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना के बाद जहां दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के काफी देर बाद परिजन मौके पर पहुंचे। सलेमपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के रामपुर बछउर गांव निवासी दीपक यादव (25) गांव की ही प्रीति राजभर (22) से प्रेम करता था। मंगलवार की भोर में दोनों घर छोड़कर कहीं चले गए। बुधवार को दोनों भटनी वाराणसी रेल खंड पर गोपालपुर गांव के पास पहुंचें। जहां लार रोड की तरफ से आ रही भटनी वाराणसी- पैसेंजर ट्रेन के आगे एक-दूसरे का हाथ थामने के बाद ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *