Breaking News

पश्चिमी चम्पारण – बी पी एस सी की परिझा में 446 न्यू कालोनी, बगहा निवासी सागर वी रेंक प्राप्त कर किया बगहा का नाम रौशन

Ibn24x7news विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार
सागर प्रसाद और स्व0 शिव देवी के सुपुत्र धीरज कुमार ने इस वर्ष बीपीएससी की परीक्षा में 446 वीं रैंक प्राप्त कर बगहा का नाम रौशन किया है। श्री कुमार ने अपने तीसरे प्रयास में यह सफलता अर्जित की है। सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा के पद पर चयनित होने के बाद इनके परिवार और दोस्तों में काफी खुशी है। धीरज अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता की प्रेरणा और पत्नी प्रीतिलता के सहयोग को देते हुए परिवार से बाहर अपनी सफलता का क्रेडिट इसी वर्ष डीएसपी बने बगहा के ही एक लाल राजीव कुमार के सतत मार्गदर्शन को देते हैं। साथ ही दोस्तों द्वारा समय-समय पर किये गए उत्साहवर्धन को भी अपने लिए अहम बताते हैं।
श्री कुमार ने 2000 में बीपीएससी द्वारा आयोजित शिक्षक परीक्षा में भी सफलता अर्जित की थी और वर्तमान में शिक्षक के रूप में कार्यरत भी थे। इन्होंने इग्नू दिल्ली से स्नातक और बीएड की शिक्षा ग्रहण की जबकि एम.ए. नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी, पटना से की। यह आगे भी तैयारी जारी रखेंगे और इससे भी उच्च पद पर जाना इनका लक्ष्य है। प्रतियोगी छात्रों को सन्देश देते हुए इनका कहना है कि लगातार परिश्रम, धैर्य और लगन से सफलता मिलनी तय है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *