Breaking News

पश्चिमी चम्पारण – रामनगर राज शिव मन्दिर के प्रांगण में वाल्मीकि विकास मंच का भब्य महा सम्मेलन का आयोजन किया गया

विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार
भा0ज0 पा0 विधायक राघव शरण पाण्डेय की अध्यक्षता में स्थानीय गणमान्य लोगों का माल्यार्पण कर वाल्मीकि विकास मंच के सदस्यों ने स्वागत किया ।
कार्यक्रम का आगाज़ दिप प्रज्वलित राघव शरण पाण्डेय, चनपटिया विधायक प्रकाश राय, वाल संरक्षण आयोग की सदस्या रानी प्रेमा विक्रम शाह, राय चन्द्र भूषण शर्मा, प्रखण्ड प्रमुख प्रतिनिधि सुरेन्द्र यादव आदि गणमान्य लोगों ने किया । कार्यक्रम का शुरुआत मधुकर राय के संबोधन से किया गया । श्री राय ने कहा कि धीरे धीरे चम्पारण विकास की ओर अग्रसर हो रहा है चम्पारण प्रकृति की गोद मे बसा है ,खूबसूरती के मामले में भारत का दुसरा काश्मीर है ।इसे पर्यटन स्थल घोषित करने के पहल पर जोर देना चाहिए ।कार्यक्रम में हज़ारों की तादात में महिलाओं व पुरुषों की उपस्थिति महा सम्मेलन को गरिमामयी बनाने में अहम भूमिका निभाये । कार्यक्रम को संगीतमई बनाने में भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता डी0 आनन्द व उनके सहयोगी कलाकरों की दमदार प्रस्तुति रही । कार्यक्रम का संचालन संतोष यादव ने किया ।महा सम्मेलन में चम्पारण के विकास पर विस्तृत चर्चा किया गया ।मौके पर एलाउद्दीन राइन, शत्रुध्न यादव, सुरेन्द्र यादव, समेत हज़ारों की संख्या में कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, व प्रबुद्ध वर्ग के नागरिकों की उपस्थिति दर्ज किया गया ।शान्ति ब्यवस्था कायम रखने में रामनगर थानाध्यक्ष सह निरीक्षक राजीव कुमार, एस0 आई0 आर0 के0 सिंह, अरविन्द कुमार, ओमप्रकाश कुमार, फैशल अहमद, रविन्द्र सिंह, नवीन कुमार ,पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रहा ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *