Breaking News

पश्चिमी चम्पारण – मटियरिया में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

मटियरिया में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

हरसिद्धि- मटियरिया पंचायत की लाला टोला वार्ड संख्या छह में बुधवार को एक 32 वर्षीय महिला के गले मे फंदा लटका शव मिला। यह सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल मिल गई। मृतका मिनिता देवी राजेश सहनी की पत्नी बतायी जाती है। इस बावत थानाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि मटियरिया में एक महिला गले में फंदा लगाकर मरी है।
इसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए एएसआई शिव कुमार साह व महिला पुलिस बल को घटना स्थल पर भेजा गया। वहां महिला का शव घर के नीचे पड़ा था। जांच करने पर शव के गले मे फंदे का काला निशान पाया गया। ऐसा प्रतीत होता है कि महिला ने जीवन से आजिज आकर यह कदम उठाया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, उसका विवाह दस वर्ष पूर्व हुआ था। शादी के इतने दिनों बाद भी उसे संतान नहीं हुई थी। इस कारण वह हमेशा चिंतित रहती थी। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस के पास अभी तक कोई आवेदन नही मिला है।

रिपोर्ट विजय कुमार शर्मा ibn24x7news बिहार

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज उद्योगपति अडानी ने किया प्रभु श्रीराम का दर्शन, पूजन

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा अयोध्या। देश और दुनिया के जाने-माने उद्योगपति गौतम अडानी ने आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *