Breaking News

विधायक व पार्षद की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे वार्ड नंबर-5 निवासी : नवीन सैनी

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जुटे हुए है | इसी कड़ी में भाजपा युवा मोर्चा जवाहर कालोनी मंडल के अध्यक्ष नवीन सैनी अपनी युवा टीम के साथ वार्ड नम्बर-5 में दिन-रात सैनेटाईजेशन अभियान चलाए हुए है |

मंडल अध्यक्ष नवीन सैनी अपनी युवा टीम के मनीष यादव,विक्की,अनुज प्रताप,तुषार पंडित के साथ वार्ड नम्बर-5 स्थित आनन्दपुर आश्रम वाली पॉकेट,मुस्कान स्वीट हाऊस पॉकेट,प्रेमी डेरी वाल पॉकेट, नेतराम सरिया वाला रोड़, नम्बरदार प्रॉपर्टी डीलर वाली गलियों में पिछले एक सप्ताह से घर-घर जाकर सैनिटाईज अभियान चलाया हुआ है | साथ ही इन क्षेत्रों में कोरोना पीड़ित मरीजों को जिनको ऑक्सीजन की जरूरत है उन्हें ऑक्सीजन सिलेण्डर उपलब्ध कराए गए हैं साथ ही कोरोना इम्युनिटी बूस्टर, आयुवैदिक दवाईयां दी गई |

भाजपा मण्डल अध्यक्ष सैनी ने कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा व वार्ड नम्बर-5 की पार्षद ललिता यादव पर आरोप गया है कि विधायक व पार्षद की अनदेखी का शिकार स्थानीय लोग हो रहे है | अभी तक विधायक व पार्षद की लापरवाही की वजह से सैनेटाईजेशन व मच्छर मारने वाली दवा नहीं छिड़ी गई है | विधायक नीरज शर्मा व पार्षद ललिता यादव केवल अपने घरों पर ही सैनेटाईजेशन व मच्छर मारने की वाली दवा छिड़कवा रहे है |

 

वार्ड की मुख्य सड़क सारन स्कूल रोड़ पर सीवर जाम हुआ पड़ा है साथ ही इस महामारी में सभी गलियों कीचड़ व गंदगी के ढेर लगे हुए हैं | जिसकी वजह से भी क्षेत्र के लोग बीमार पड़े हुए है | मण्डल अध्यक्ष सैनी ने केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा व युवा जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला व नगर निगम से मांग की है कि वह क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं का समाधान करें साथ ही सैनेटाईजेशन अभियान भी शुरू करवाए ताकि वार्ड नम्बर-5 की जनता को राहत मिल सकें |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *