Breaking News

अटल बिहारी वाजपेई राजकीय मेडिकल कॉलेज छायंसा जिला उपायुक्त ने किया दौरा

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:उपायुक्त यशपाल ने मंगलवार को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और उप स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया | औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां के चिकित्सा अधिकारियों तथा अन्य चिकित्सा स्टाफ को दिशा निर्देश भी दिए | औचक निरीक्षण के दौरान जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ.रणदीप पुनिया भी साथ रहे | उपायुक्त यशपाल ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 के संक्रमण के बचाव के लिए वैक्सीनेशन और कोरोना पॉजिटिव केसों की जांच का कार्य विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में चलाया जा रहा है |

उपायुक्त यशपाल ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर लोगों को लगाए गए वैक्सीनेशन और कोविड-19 जांच को साथ-साथ अपलोड करवाने बारे संबंधित स्टाफ के सदस्यों को दिशा निर्देश दिए | अटल बिहारी कोविड-19 मेडिकल कॉलेज में भारतीय सेना के वेस्टर्न कमाण्डर आर्मी द्वारा की जा रही कोविड-19 बारे विस्तार पूर्वक वहां के आर्मी के चिकित्सा अधिकारियों से जानकारी ली | मेडिकल कॉलेज में हरियाणा सरकार और स्थानीय चिकित्सा स्टाफ के सहयोग से आर्मी द्वारा कोविड-19 से ग्रस्त लोगों का उपचार किया जा रहा है |

 

उपायुक्त यशपाल ने वहां पर लगाए गए वेंटीलेटर,एक्स रे मशीन तथा अन्य चिकित्सा सुविधाओं की बारीकी से जानकारी ली | उपायुक्त यशपाल ने सामुदायिक चिकित्सा केंद्र खेड़ी कलां,सामुदायिक चिकित्सा केंद्र कुराली,अटल बिहारी कोविड-19 मेडिकल कॉलेज छायंसा,उप स्वास्थ्य केंद्र अटाली, उप स्वास्थ्य केंद्र दयालपुर और उप स्वास्थ्य केंद्र चंदावली में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए 18 से 44 वर्ष की आयु के लोगों को को वैक्सीनेशन और आमजन के कोरोना टेस्ट टेस्टिंग का निरीक्षण किया |

 

उपायुक्त यशपाल ने चिकित्सा केंद्रों में बनाए गए आइसोलेशन सेंटरों और कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए उपचार बारे भी चिकित्सा अधिकारियों से विस्तार पूर्वक जानकारी ली | ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा केन्द्रों से संबंधित सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार चिकित्सा अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए | उपायुक्त यशपाल ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्र में कोविड-19 संक्रमण के बचाव के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है |

 

उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि चिकित्सा विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों से तालमेल करके जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए बेहतर व्यवस्था की जाए और अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करके कोविड-19 संक्रमण से बचाया जाए |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *