Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 31 at 12.10.09 AM

छात्राओं को दी गई मतदाता जागरूकता की जानकारी

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ पूनम शुक्ला के नेतृत्व में शनिवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में एनसीसी, एनएसएस समेत अन्य छात्राओं को वोटर हेल्पलाइन ऐप का प्रयोग कैसे करें इस संबंध में जानकारी दी गई। वोटर हेल्पलाइन प्ले स्टोर से कैसे डाउनलोड करें तथा कौन-कौन से फॉर्म नए मतदाताओं के लिए उपयोगी हैं, इस बारे में जानकारी दी गई। कार्यशाला में बताया गया कि फॉर्म 6 मतदाता डिलीट करने के लिए, फॉर्म 7 को शुद्धता पूर्वक भरने की जानकारी स्वयंसेवकों को दी गई। कार्यशाला में महाविद्यालय के व्यवस्थापक आशुतोष मिश्र, प्राचार्य व एनसीसी की नोडल अधिकारी डॉ पुनम शुक्ला एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी का डॉ प्रियंका त्रिपाठी का विशेष सहयोग रहा।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *