Breaking News

आजादी के बाद पहली बार किया मतदान, मतदाताओं के चेहरे पर दिखी खुशी की झलक

 

ब्यूरो रिपोर्ट सत्यम सिंह IBN NEWS अयोध्या

अयोध्या जनपद के मिल्कीपुर तहसील अर्न्तगत गददौपुर ग्राम पंचायत में आने वाले पूरे बोध तिवारी के सैकड़ों मतदाताओं में आज खुशी का माहौल दिखाई पड़ा ऐसा हो भी क्यों न क्योंकि आजादी के 74 वर्ष बीत जाने के बाद आज यहां के मतदाताओं ने पहली बार लोकतंत्र के महापर्व में मतदान किया। पूरे बोध तिवारी के मतदाताओं की वर्षों पुरानी मांग संजय स्मारक इंटर कॉलेज गद्दोपुर में मतदान केंद्र बनने से पूरी हो गई जिसके बाद एक ओर जहां मतदान का मौका मिला तो वहीं चुनाव में ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत पद के प्रत्याशी के रूप में भी मैदान में भी उतर गए। और उनमें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

80 वर्षीय जयराम तिवारी व 75 वर्षीय धर्मचंद तिवारी तथा केशव राम तिवारी, राम पुजारी तिवारी ने बताया कि पुरखों से लेकर के उनके घर के नौजवान बच्चों ने भी कभी मतदान का केंद्र का मुंह तक नहीं देखा है आज पहली बार मतदान करने के बाद उन्हें अपार खुशी का अनुभव हो रहा है मतदान केंद्र पर लगी लंबी-लंबी कतारों को देख कर यह सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए पूरे बोध तिवारी के लोगों में किस प्रकार का उत्साह है।

 

बताते चलें कि सैकड़ों वर्ष पहले जमीन को लेकर गददौपुर के जमीदारों से पूरे बोध तिवारी के लोगों का विवाद हो गया जिसके बाद पूरे बोध तिवारी के लोगों के बुजुर्ग ने अनशन करते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली जिसके बाद पूरे बोध तिवारी के सैकड़ों लोग आज तक गददौपुर गांव में कदम तक नहीं रखते हैं जिसके कारण वह कभी गांव में बने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान नहीं करते थे समय-समय पर समाचार माध्यमों के द्वारा इस खबर को प्रमुखता से उठाया गया

 

जिसके परिणाम स्वरूप प्रशासन ने पंचायत चुनाव में पूरे बोध तिवारी के सैकड़ों मतदाताओं की मांग को मानते हुए संजय स्मारक इंटर कॉलेज गदुरहीबाजार गद्दोपुर में बूथ की व्यवस्था कराई लोगों को मतदान का अवसर मिल सका। आजादी के बाद पहली बार मतदान का मौका मिलने से गांव वासी गदगद है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0004

UPI के माध्यम से गलती से अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुई धनराशि 95,000 रुपए को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक मधुकर दूबे पुत्र शुभाकर दूबे निवासी सरसवापर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा दिनांक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *