Breaking News

फर्जी वोटिंग के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट

 

रिपोर्टर सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

फतेहगंज पश्चिमी -थाना क्षेत्र के गाँव गौतारा में गुरुवार मतदान के दौरान प्रधान पद के प्रत्याशी से दिनेश दिवाकर के बीच फर्जी वोटिंग कराने की बात को लेकर विवाद हो गया इस बात को लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।दिनेश दिवाकर ने दूसरे पक्ष पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी की प्रधान पद प्रत्याशी व 20 अज्ञात व्यक्तियों ने अवैध असला एवं लाठी डंडा लेकर मेरे घर मे घुसकर तोड़फोड़ की और जाति सूचक शब्द बोलते हुए गाली गलौज की घर में मौजूद महिलाओं को जमीन पर गिराकर मारपीट करते हुए उनके कपड़े फाड़ दिए।

भाई प्रमोद दिवाकर व मुकेश की भी जमकर पिटाई की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो चीख पुकार सुनकर बचाने आये ताऊ नत्थूलाल दिवाकर भाई रवि दिवाकर अजय दिवाकर हमलाबरों ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा।पुलिस ने दोनों को मेडीकल के लिये भेज दिया।

थाना प्रभारी अश्ववनी कुमार ने बताया बोटिंग के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी दोनों तरफ से लोग चोटिल हुये थे दोनों पक्षों में आपसी सहमति से समझौता हो गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *