Breaking News
WhatsApp Image 2025 01 03 at 12.16.50 AM

विमल खंडेलवाल बने भाजपा के सक्रिय सदस्य

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:भाजपा नेता एवं वरिष्ठ समाजसेवी विमल खंडेलवाल ने भाजपा की सक्रिय सदस्यता ग्रहण की। WhatsApp Image 2025 01 03 at 12.16.50 AMयह प्रक्रिया भाजपा के फरीदाबाद कार्यालय,अटल कमल भवन में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राज कुमार वोहरा की उपस्थिति में विमल खंडेलवाल ने सक्रिय सदस्यता का फॉर्म भरा।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल,जिला महामंत्री सुरेंद्र जांगड़ा और मनोज वशिष्ठ,ओल्ड़ मंडल अध्यक्ष सचिन शर्मा,पूर्व सरपंच सचिन माडोतिया समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने कहा कि पार्टी का संगठन पर्व कार्यकर्ताओं के लिए एक उत्सव के समान है।

साधारण सदस्यता के साथ-साथ सक्रिय सदस्यता अभियान पार्टी में नए जोश का संचार कर रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता,मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य बनकर संगठन को और अधिक मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि संगठन चुनावों की तैयारियों में कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ जुटे हुए हैं और इन चुनावों को लेकर काफी उत्साहित हैं। सक्रिय सदस्य बनने के बाद विमल खंडेलवाल ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और हरियाणा में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनता को सशक्त बनाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने सुशासन और पारदर्शिता के साथ सरकार चलाई,जिसके कारण केंद्र और प्रदेश में भाजपा को जनता का लगातार समर्थन मिला।खंडेलवाल ने विश्वास जताया कि आगामी फरीदाबाद नगर निगम चुनावों में भी जनता के समर्थन से भाजपा का कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली द्वारा शुरू किए गए सक्रिय सदस्यता अभियान को कार्यकर्ताओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है। यह अभियान न केवल संगठन को मजबूती प्रदान कर रहा है,बल्कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच एकजुटता और समर्पण की भावना भी बढ़ा रहा है। भाजपा का यह सदस्यता अभियान पार्टी की जड़ों को और गहराई तक मजबूत करेगा।जिससे आगामी चुनावों में पार्टी को और अधिक सफलता मिलेगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261007 WA0006 1

वार्षिक संकीर्तन महोत्सव को लेकर ट्रस्ट ने महत्वपूर्ण बैठक की

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:विश्व श्याम संकीर्तन ट्रस्ट ने अपने वार्षिक संकीर्तन महोत्सव को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *