Breaking News
WhatsApp Image 2025 01 03 at 12.17.06 AM

डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में एन कंप्यूटिंग लैब का उद्घाटन 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2025 01 03 at 12.17.06 AM

फरीदाबाद:डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में नव वर्ष पर डॉ.अर्चना भाटिया के कर-कमलों द्वारा एन कंप्यूटिंग लैब का उद्घाटन किया गया। इस लैब का निर्माण रूसा (राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान) की ग्रांट का उपयोग करके किया गया है।कंप्यूटर लैब बनाने में प्रिंसिपल महोदया का महत्वपूर्ण दृष्टिकोण और विज़न रहा। उनकी दूरदर्शिता और नेतृत्व ने इस परियोजना को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। उनके मार्गदर्शन में यह लैब छात्रों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा प्रदान करने और उनके कौशल को बढ़ाने के उद्देश्य से स्थापित की गई है।इस लैब को बनाने में नरेश प्रताप,प्रमोद कुमार और पदम सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर बीएससी कंप्यूटर साइंस की विभागाध्यक्ष डॉ.रश्मि रतूरी,डीन डॉ.निशा अग्निहोत्री और बीएससी फिजिकल साइंस विभागाध्यक्ष डॉ राजकुमारी के साथ डॉ.आरती,नेहा,रचना कसाना भी उपस्थित रहीं। इन सभी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *