Breaking News
IMG 20220626 150355

बरसाती पानी के निकासी को लेकर ग्रामीण परेशान

Ibn24×7news
नौतनवां महराजगंज
जनपद महराजगंज के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसंतपुर के घरों व बरसाती पानी की निकासी के मार्ग में सरयू नहर परियोजना के बांध ने अवरुद्ध किया हुआ है।

इस बाबत जिम्मेदार अधिकारियों ने नजरअंदाज किया है जबकि ग्रामीणों ने बार बार पदस्थ अधिकारियों को इस समस्या से अवगत भी कराया था कि बरसात व घरों का गंदा पानी इसी नाले से होकर गुजरता हैं। गाँव के लोगों ने यह भी कहा कि यदि पानी निकासी का रास्ता नही दिया गया तो गाँव का गंदा पानी घरों में घुस जाएगा जिससे विभिन्न प्रकार के संक्रमण रोग फैलने की आशंका हो सकती है। बसंतपुर प्रधान प्रतिनिधि सुजीत कुमार पासवान ने बताया कि समय रहते अगर समस्या को दूर नहीं किया गया तो सड़कों पर जलजमाव हो सकता हैं। इस संबंध में सरयू नहर परियोजना के एक्सईएन संतोष कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में हैं, निरीक्षण कर गाँव के गंदे पानी की निकासी की समस्या को दूर किया जायेगा।फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261005 WA0005

देवरिया – चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। गौरीबाजार पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *