Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 11 at 6.46.16 PM

राम वनवास और दशरथ विलाप की लीला का मंचन देख दर्शक हुऐ भावुक

 

रिपोर्ट सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

फतेहगंज पश्चिमी। सोमवार को राम वनवास और दशरथ विलाप की लीला का मंचन देखकर दर्शक भावुक हो गए।कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में रामलीला मेले का आयोजन चल रहा है। बरेली के आनंन्द पुर निवासी छोटेलाल शर्मा की कंपनी के कलाकरों के द्वारा जीवंत संवाद किया जा रहा है।सोमवार को कलाकरों ने राम वनवास और दशरथ विलाप की लीला का मंचन करके सबको भावुक कर दिया। भगवान राम का राजतिलक होने जा रहा था।सभी खुश थे।

तब तक मंथरा के बहकावे में आकर राम को अपने पुत्र से भी अधिक प्रेम करने वाली सौतेली माँ कैकेई ने भरत के लिए राजतिलक और राम के लिए बनवास के बचन राजा दशरथ से मांग लिए।यह सुन दशरथ पहले क्रोधित और जब कैकेई हठ करने लगी तो राम को वनवास जाने की आज्ञा देकर विलाप करने लगे। राम के साथ लक्ष्मण और सीता भी वन चले गए। राम के बन जाते समय अयोध्या की जनता और दशरथ का विलाप देखकर रामलीला पंडाल में मंचन देख रहे दर्शक भी भावुक हो गए।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *