वाल्मीकिनगर:- माननीय उपमुख्यमंत्री, बिहार, श्री सुशील कुमार मोदी कल 9.00 बजे पूर्वाह्न हेलिकाॅप्टर से वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व (वी.टी.आर.) पधारेंगे। वे वहां पर्यटकीय सुविधाओं का निरीक्षण करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा माननीय उपमुख्यमंत्री के पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत वी.टी.आर.-2 में प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है।वी.टी.आर. प्रवास के दौरान माननीय उपमुख्यमंत्री को पश्चिम चम्पारण जिला के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के स्थलों को पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करने के संभावनाओं पर एक पाॅवर प्वाइंट प्रजेंटेशन भी दिखाया जायेगा। पाॅवर प्वाइंट प्रजेंटेशन तेयार कर प्रस्तुत करने की जवाबदेही प्रभारी पदाधिकारी, सामान्य शाखा, श्री मनीष कुमार श्रीवास्तव को दी गयी है। माननीय मंत्री कल ही शाम में पटना वापस लौट जायेंगे।
Check Also
पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई
टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …