Breaking News

वाल्मीकिनगर: वाल्मीकिनगर में 9वीं एनडीआरएफ की टीम के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया

वाल्मीकिनगर:- वाल्मीकिनगर में 9वीं एनडीआरएफ की टीम के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया
बगहा/वाल्मीकिनगर (06 अगस्त2018) :- वाल्मीकिनगर के प्रखंड शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में प्राकृतिक आपदा से बचाव हेतु 9वीं वाहिनी एनडीआरएफ की टीम के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमे एनडीआरएफ के सहायक समादेष्टा जय प्रकाश प्रसाद के नेतृत्व में दस सदस्यीय टीम ने उपस्थित लोगों को भूकंप आने पर होने वाले जान-माल की क्षति को कम करने के गुर बताया गया तथा झुको,ढको,पकड़ो की कारवाई से कैसे भुकम्प के दौरान अपना बचाव किया जाए।
श्री प्रसाद ने आगे बताया की आप छोटी छोटी बातों को ध्यान रखेगें तो कई बहुमुल्य जीवन को बचा सकते है। सर्प दंश के बारे में टीम ने विस्तृत जानकारी दी और सांप काटने पर कैसे पहचान करे कि कौन सांप जहरीला है, कौन सांप जहरीला नही है। साथ ही हार्ट अटैक आने पर कैसे सीपीआर दिया जाता है।और आगे बताया कि वाल्मीकिनगर का इलाका बाढ़ का है आप लोग हमेशा सावधान रहें और अपना बचाव करना सीखें।घर मे रखी वस्तुओं से कैसे राफ्ट तैयार किया जाता है।
सभी को सिखाया गया।जैसे कोल्डड्रिंक की खाली बोतलों से आप राफ्ट बना सकते हो,जरकिन की मदद से ,बंबू की मदद से,केले के तने से भी आप राफ्ट बना सकते हो।इस प्रोग्राम के दौरान नेहरू युवा केन्द्र के वालिंटियर ,कॉलेज स्टॉफ, कॉलेज छात्र सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे।

रिपोर्ट दिवाकर कुमार ibn24x7news बगहा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *