Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 24 at 10.58.05 PM

निर्विरोध ब्लाक प्रमुख ने ब्लाक परिसर में मनाया जन्मदिन

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

राजगढ़- सबसे कम उम्र में परिपक्व राजनैतिक सोंच के बलबूते राजगढ़ ब्लॉक की महत्वपूर्ण कुर्सी यानी प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा जमाने वाले युवा ब्लॉक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह के 30वें जन्मदिन के अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थकों और स्थानीय जनता ने उन्हें बधाई और जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु की कामना की है। प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह को डॉक्टर जगदीश सिंह भाजपा जिला उपाध्यक्ष, राजेंद्र प्रसाद सिंह प्रदेश सचिव पंचायत मंच अपना दल एस, रवि शंकर सिंह पटेल प्रदेश सचिव व्यापार मंच अपना दल एस,दुखरन सिंह पटेल प्रदेश सचिव व्यापार मंच अपना दल एस, दिनेश वर्मा भाजपा जिला महामंत्री, सुजीत केसरी भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य, समाजसेवी संजय सिंह समेत तमाम राजनैतिक दलों से जुड़े दिग्गजों ने जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्ववल राजनैतिक भविष्य की कामना की है।

ब्लाक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह के जन्मदिन को खास बनाने के लिए उनके समर्थकों ने खास तैयारी की थी जानकारी के मुताबिक दिन में जहां ब्लाक परिसर कक्ष व आवास पर उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सोशल मीडिया के जरिये भी उनके चाहने वालों ने उन्हें जमकर बधाई देते हुए उनकी लम्बी आयु की दुआ मांगी है। लोगों के द्वारा बड़ी संख्या में मिली बधाइयों के दृष्टिगत युवाओं में अति लोकप्रिय ब्लाक प्रमुख राजगढ़ गजेंद्र प्रताप सिंह ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके जन्मदिन के अवसर पर लोगों ने उन्हें जो आशीर्वाद दिया है उसके प्रति जितनी कृतज्ञता व्यक्त की जाय वो कम ही होगी। ओम शंकर सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य,रितेश सिंह, अंकित सिंह पटेल, कौशल पति सिंह, ग्राम प्रधान महेश प्रसाद,नदिहार ग्राम प्रधान रविशंकर सिंह पटेल, अजय कुमार, बृजेश यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्योंं एवं कई सम्मानित लोगों ने ब्लाक प्रमुख को जन्मदिन की मुबारकबाद देते हुए दीर्घायु होने की कामना की है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *