Breaking News

अज्ञात हमलावरों ने चाकू मार कर युवक को किया घायल।

घायल युवक ने जिला के एक निजी अस्पताल में तोड़ा दम।

रिपोर्ट योगेश श्रीवास्तव

 

गोरखपुर। गोला थाना क्षेत्र के गोपालपुर में एक हार्ड वेयर की दुकान पर समान खरीदने गए युवक को दो बाइक पर सवार चार अज्ञात मुह बाधे पहुच कर युवक को चाकू मार कर बुरी तरह घायल कर दिए ।और मरणासन्न जान कर चारो युवक फरार हो गए। घटना की सूचना गोला थाने पर पहुची ।कोतवाल गोला भारी फोर्स लेकर घटना स्थल के लिए रवाना हुए ।उधर सूचना पाकर एस डी एम गोला राजेन्द्र बहादुर सी ओ गोला अंजनी कुमार पांडेय भी घटना स्थल पर पहुचे ।जिला मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अरुण कुमार सिंह भी घटना स्थल पर पहुच कर घटना के बिषय में जांच पड़ताल किया।उधर घायल युवक को उसके परिजन लेकर तत्काल जिला पर इलाज के लिए पहुचे ।और एक निजी अस्पताल मर भर्ती किये लेकिन घायल युवक की मृत्यु हो गयी। प्राप्त बिबरण के अनुसार गोला थाना क्षेत्र के ग्राम उनौली निवासी अनीश कुमार उम्र लगभग 30 बर्ष अपने साधन से गोपालपुर एक हार्ड वेयर की दुकान पर शनिवार को समय लगभग 12 बजे समान खरीद कर बाहर आये कि सड़क पर दो बाइक से चार अज्ञात युवक मुह बाधे आ पड़े और बाइक रोक कर अनीश पर  चाकू से हमला कर दिए ।हमलावर अनीश को।मरणासन्न समझ कर बाइक से फरार हो गए ।घटना से दहशत का माहौल कायम हो गया ।घटना की सूचना पाते ही  परिजन पहुच गए ।और तत्काल अनीश को।लेकर इलाज के लिए जिला रवाना हो गए ।जिले पर पहुच कर एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया ।लेकिन चाकू से बुरी तरह घायल होने के कारण इलाज शुरू होते ही अनीश दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना पर एस डी एम गोला सी ओ गोला घटना स्थल पर पहुचे ।जिले से एस पी साउथ भी घटना स्थलपर पहुच कर घटना का स्थल निरीक्षण किये । घायल युवक के शव को कब्जे में लेकर  पी एम के लिए पुलिस भेज दी है । चाकू मारने के कारण का पता नही चल पाया है ।वैसे पुलिस मामले की खोज बीन कर रही है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *