Breaking News

महिला के साथ छेड़छाड़ व दुर्ब्यवहार करने आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार।

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा जनपद में अपराधों पर रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी कैण्ट के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक श्री जगत नारायण सिंह थाना रामगढताल जनपद गोरखपुर मय उ0नि0 राजेश कुमार सिंह व उ0नि0 धर्मेन्द्र जैन मय टीम को लगाया गया था। मुखबिर की सूचना पर कि काल्पनिक महिला के साथ छेड़छाड़ व दुर्ब्यवहार करने वाला अभियुक्त हनुमान मंदिर तिराहा के पास खड़ा है। इस सूचना पर उ0नि0 राजेश कुमार सिंह व उ0नि0 धर्मेन्द्र जैन पहुँचकर मय पुलिस टीम उपरोक्त बताये स्थान पर पहुँचकर अभियुक्त को घेरघार कर पकड़ लिये । नाम पता पूछने पर अपना नाम अमीरूल हक उर्फ आमीर पुत्र अनवारूल हक निवासी रहमतनगर पोस्ट गीताप्रेस थाना राजघाट जनपद गोरखपुर बताया जिसको मु0अ0सं0- 283/2021 धारा 354, 420, 506 भादवि व 3/5 धर्म परिवर्तन अधिनियम का अपराध बताते हुए आज दिनांक 24.07.2021 को समय करीब 10.30 बजे हिरासत मे लिया गया, जिसके संबंध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

 

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *