Breaking News
WhatsApp Image 2022 03 16 at 8.05.45 PM

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने जताया स्व.चंद्रवती के निधन पर शोक

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबादःकेंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा है कि जीवन-मरण सृष्टि का जीवन है, जिसने जन्म लिया है,उसकी मृत्यु निश्चित है,लेकिन कुछ इंसान ऐसे भी होते है,जो अपने जीवन काल में ऐसे सामाजिक कार्य कर जाते है,जिनके जाने के बाद भी लोग उन्हें हमेशा याद रखते है। गुर्जर जिला परिषद वार्ड नंबर 6 के युवा समाजसेवी एवं युवा भाजपा नेता संदीप शर्मा पन्हेड़ा के निवास पर उनकी दादी चंद्रवती के निधन पर दुख प्रकट करने के बाद शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधा रहे थे।

उन्होंने कहा कि स्व.चंद्रवती ने अपने जीवन काल में सामाजिक एवं धार्मिक कार्याे में बढ़चढक़र हिस्सा लिया और अपने परिवार के बच्चों को बेहतर शिक्षा दी,उन्हीं के आदर्शाे पर चलकर आज संदीप शर्मा जैसे युवा सामाजिक व राजनीति में अपनी भागेदारी निभा रहे है। कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि स्व. चंद्रवती 98 वर्ष की थी और पूरे गांव में सबसे बुजुर्ग थी,धन्य है यह गांव,जिस पर ऐसी मां का साया रहा।

अब उनके जाने के बाद उनके सपनों को साकार करना न केवल उनके परिवार बल्कि गांव के लोगों का दायित्व भी बनता है। इसके अलावा पृथला विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं चेयरमैन नयनपाल रावत,पूर्व विधायक पंडित टेकचंद शर्मा,पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र तेवतिया, वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित टिपरचंद शर्मा,पूर्व विधायक राजेंद्र बीसला,तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंडित राजेंद्र शर्मा, भूपेश रावत,सुरेंद्र हुड्डा सहित शहर के सामाजिक एवं राजनैतिक दलों से जुड़े गणमान्य लोगों ने उनके निवास पर पहुंचकर शोक प्रकट किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *