Breaking News
WhatsApp Image 2022 03 16 at 8.09.22 PM

उत्तराखंड से फरीदाबाद में बसे समाज के लोगों ने पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल को दी भाजपा की प्रखंड जीत की बधाई

उत्तराखंड से फरीदाबाद में बसे समाज के लोगों ने पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल को दी भाजपा की प्रखंड जीत की बधाई

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबादःपांच राज्यों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने चार राज्यों में पूर्ण बहुमत से जीत हासिल की है।जिन चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की उनमे उत्तर प्रदेश,मनीपुर, गोवा ओर उत्तराखंड राज्य है।आपको बता दें की उत्तराखंड समाज के लोग जो फरीदाबाद में आकर बसे हैं उन्होंने आज भारतीय जनता पार्टी की प्रखंड जीत की खुशी में पूर्व मंत्री विपुल गोयल के घर आकर जीत की बधाई दी ओर फूलमलाओ से स्वागत किया।

यहां आपको यह बता दें की पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल को उत्तराखंड के 16 विधानसभाओं में बतौर प्रवासी प्रभारी के तौर पर जिम्मेवारी लगी हुई थी। जिसे पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने बखुभी निभाते हुए सभी विधानसभाओ में घर घर जाकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष मे एक महिने चुनाव प्रचार किया था ओर बहुत सी जन सभाएं की थी।

इस मौके पर पूर्व मंत्री ने सभी लोगों को कहा कि देश की जनता ने सभी राज्यों में दोबारा कमल के फूल पर मोहर लगाकर यह साबित कर दिया कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश पूर्णतया सुरक्षित है ओर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से सभी लोग खुश हैं।इस मौके पर पूर्व मंत्री ने सभी लोगों को जीत की और होली के पर्व की शुभकामनाएं दी।इस मौके पर मनोज शर्मा,ओम प्रकाश कुकरेती,विनय शर्मा,वीर सिंह पवार,मनोज कुमार ओम प्रकाश शर्मा एवं सेवा प्रभार समिति के कई सदस्य मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2026 09 06 at 6.12.36 PM

शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव हैं: राजेश खटाना

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:शिक्षक दिवस के अवसर पर लॉयर्स सोशल जस्टिस फोरम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *