Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 10 at 6.03.15 PM

नेहरू युवा केन्द्र देवरिया के तत्वाधान में चलाए गए स्वच्छ भारत कार्यक्रम के तहत रुद्रपुर थाना परिसर की साफ-सफाई का कार्य किया गया

रुद्रपुर थाना प्रभारी श्री बृजेश कुमार मिश्रा एवं नेहरू युवा केंद्र देवरिया की राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कंचन मौर्य के नेतृत्व में 10-10-2021(रविवार) को आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर सम्पूर्ण देश में आजादी के महोत्सव के तहत स्वच्छ भारत के अंतर्गत इस माह में चलने वाले सिंगल यूज़ प्लास्टिक के इस्तेमाल के रोकथाम तथा स्वच्छता के मानदंडों को अपनाएं जाने पर विशेष बल दिया गया है। नेहरू युवा केंद्र देवरिया की राष्ट्रीय स्वयंसेवक कंचन मौर्य ने कहा कि स्वच्छता को जन आंदोलन का रूप देना है तथा इसकी स्वयं से पहल करें।

आस-पास मोहल्लों घरों में साफ सफाई पर बेहद निगरानी रखें एवं साथ ही लोगों को जागरूक करें जिससे लोग जागरूक हो। स्वच्छता को अपनाएं और सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें। और न ही दूसरों को प्रयोग करने दे। इससे मानव को ही नहीं बल्कि पशु के भी स्वास्थ्य एवं पर्यावरण पर प्रभाव पड़ता है।स्वच्छता को अपनाकर हर व्यक्ति अपना जीवन स्वच्छ एवं स्वस्थ रख सकता है और आने वाली पीढ़ी को भी एक स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण दे सकता है। स्वच्छता के संबंध में ही सरकार द्वारा हर घर में शौचालय बनाए जाने व स्वच्छता का संदेश देने का कार्य वर्तमान में किया गया है। खुले में शौच कदापि न करें इससे “वेक्टर जनित” बीमारियां फैलने की संभावना ज्यादा रहती है। इसलिए खुद भी बचें और दूसरों को भी बचाएं और शौचालय का हर घर हर व्यक्ति प्रयोग शत- प्रतिशत अनिवार्य रूप से करें। जिससे स्वच्छ एवं स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण हो सके।

उक्त अवसर पर नेहरू युवा केंद्र की राष्ट्रीय स्वयंसेवक, कंचन मौर्या, SO- बृजेश कुमार मिश्रा, CO- अमृत कुमार, CO- दिलीप कुमार, CO- संजीव, प्रमोद गौड़, कृष्ण यादव, SI- नीरज सिंह यादव, SI- अरविंद कुमार, श्याम कुवर यादव, अंजली शुक्ला, साधना कुमारी, ज्योति सिंह, धर्मेंद्र कुमार, राम भुवन पटेल, सुनीता कुमारी, अस्मिता सिंह, महिमा सिंह आदि उपस्थित रहे

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *