Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 17 at 9.36.03 AM

रिपुन्जय रमण पाठक रानू के नेतृत्व अघोषित बिजली कटौती के विरुद्ध उपभोक्ताओं ने एक्सईएन का घेराव कर सौंपा तीन सूत्रीय मांगपत्र

बलिया उत्तरप्रदेश

बलिया,अघोषित बिजली कटौती से त्रस्त उपभोक्ताओं ने विद्युत वितरण खंड द्वितीय रामपुर कार्यालय पर छात्रनेता व सामाजिक कार्यकर्ता रिपुन्जय रमण पाठक रानू के नेतृत्व में मंगलवार को घेराव कर प्रदर्शन कर तीन सूत्रीय मांगपत्र विद्युत विभाग के एक्सईएन को सौंपा। घेराव कर रहे उपभोक्ताओं ने कहा कि बीते एक माह से शहर सहित ग्रामीणांचलों मेंं बिजली आपूर्ति निर्वाध संचालित नहीं हो रही है।

 

WhatsApp Image 2024 07 17 at 9.36.03 AM

ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के अनुसार 3 से 4 घंटे बिजली दी जा रही है। जबकि शहर में 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल रही है। नाराज उपभोक्ताओं ने छात्रनेता व समाजसेवी रानू पाठक के नेतृत्व मेंं रामपुर कार्यालय पहुंचे, जहां अधिशासी अभियंता से मुलाकात कर शहर में व्याप्त विद्युत व्यवस्था की समस्याएं गिनाई।

कहाकि जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमराई हुई है। ग्रामीण इलाकों में भी लगातार कटौती की जा रही है। बीते एक पखवारे से जिले भर में बिजली की आपूर्ति ध्वस्त है। भीषण गर्मी में कटौती से लोग बेहाल है। वही विद्युत के अभाव में पेयजल नलकूपों का संचालन नहीं हो पा रहा है। जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने शहर के शहीद पार्क चौक से रेलवे स्टेशन रोड सहित तमाम सड़कों से नंगे बिजली तार को अतिशीघ्र हटाने सहित भूमिगत बिजली किए जाने की मांग की।

शहर की स्थिति तो बद से बदतर हो गई है, लोग पानी के लिए तरस रहे है। अधिशासी अभियंता नरेंद्र प्रकाश ने बताया कि ऊपर से जितनी बिजली मिल रही है उतनी ही सप्लाई की जा रही है। शहर में जर्जर तार, जर्जर खंभों को तत्काल ठीक कर व्यवस्था में सुधार करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर छात्र नेता अमित यादव, रामबहादुर यादव धवन, रमेश कुमार, मोहित गुप्ता, राहुल मिश्रा, अवनीश पांडेय अनंत, मोहित गुप्ता, विवेक पांडेय, रंजीत चौहान, अभिषेक सिंह, अजीत गुप्ता, गोल्डी कुमार आदि मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *