रिपोर्ट प्रमोद कुमार गर्ग IBN NEWS बिगोद राजस्थान
बीगोद– राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धाकड़ खेड़ी प्रथम में एसएमसी व एसडीएमसी सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न हुई। प्रशिक्षण में कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए 24 प्रतिभाओं ने भाग लिया जिसमें धाकड़ खेड़ी, बागीत, हिगोनिया, भवानीपुरा के लोगों ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण में दक्ष प्रशिक्षक मोहम्मद अली रंगरेज की मौजूदगी में एसएमसी का गठन और उनके कार्य के बारे में दो दिवसीय कार्यशाला मैं बताया गया। समापन समारोह के समाजसेवी अध्यक्ष भीम सिंह कानावत थे।जबकि मुख्य अतिथि संरपंच प्रतिनिधि मांगी लाल धागड व रा.उ.मा.वि. धाकडखेडी प्रथम के प्रधानाचार्य हीरालाल कोहली शिक्षक हरी लाल जाट देवी लाल खटीक नंदलाल शर्मा सहित गणमान्य नागरिक मौजूद थे । कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के हरी लाल जाट ने किया। इसी प्रकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोजवा में एसडीएमसी एसएमसी का दो दिवसीय गैर प्रशिक्षण प्रधानाचार्य लक्ष्मण लाल वर्मा, सरपंच गोपाल जाट, पंचायत समिति सदस्य धनराज जाट के सानिध्य में संपन्न हुआ प्रशिक्षण में एसडीएमसी 6 सदस्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोजवा व राजकीय बालिका प्राथमिक विद्यालय जोजवा के 6 सदस्यों ने भाग लिया प्रशिक्षण तक प्रशिक्षक मुकेश कुमार बोर्ड ने दिया।