Breaking News

थाना निचलौल पुलिस द्वारा तस्करी कर नेपाल भेजी जा रही पैतीस बोरी यूरिया खाद बरामद कर दो अभियक्तों को किया गया गिरफ्तार

Ibn24×7news
निचलौल महराजगंज
पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में दिनांक 03.06.2022 की रात्रि में तस्करी हेतु नेपाल ले जाई जा रही 35 बोरी यूरिया खाद को थाना निचलौल पुलिस द्वारा बरामद करते हुए उसमें संलिप्त दो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु कस्टम विभाग को सुपुर्द किया किया गया ।

IMG 20220604 WA0027गिरफ्तार किये गये अपराधीयों में नासिर पत्र जमालुद्दीन निवासी करसहिया थाना निक्लोल जनपद महराजगंज उम्र करीब 26 वर्ष व विशाल पुत्र सुरेश निवासी ग्राम पटरा धमऊर थाना निचलौल जनपद महराजगंज उम्र करीब 23 वर्ष है।पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0स0- NILL/22 धारा-11 कस्टम अधिनियम थाना निचलौल गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मेंप्र0नि0 रामाज्ञा सिंह थाना निचलौल जनपद महराजगंज, उ0नि0 श्री बृजभान यादव थाना निचलौल जनपद महराजगंज,का0 अमरेश राय थाना निचलौल जनपद महराजगंज व का0 अंकित यादव थाना निचलौल जनपद महराजगंज मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *