Breaking News

हर घर तिरंगा जनजागरण यात्रा का हुआ आगाज

Ibn24×7news
ठूठीबारी,महराजगंज
पूरा देश आज भारत के आजाद होने के 75 वें साल को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है।

IMG 20220811 WA0042प्रत्येक जगह हर घर पर तिरंगा फहराया जाए का जनजागरण सरकार,समस्त विभाग,संगठनों और विद्यालयों द्वारा किया जा रहा है,जिसके निमित गुरुवार को ठूठीबारी में आदर्श बाल विद्या मंदिर के बच्चों द्वारा 75 मीटर लंबा तिरंगा लेकर जनजागरण यात्रा निकाला गया जिसमे कोतवाल जे पी सिंह यादव, डिप्टी कमांडेंट एस एस बी जयप्रकाश ,भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्त, मंडल अध्यक्ष गौतम चौधरी,उपाध्यक्ष सचिंद्र सिंह ,ग्राम प्रधान अजित कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष भवन गुप्ता ने प्रतिभाग किया।

IMG 20220811 WA0014इसके साथ ही यह भव्य तिरंगा यात्रा ठूठीबारी टैक्सी स्टैंड से लेकर नो मैन्स लैंड तक और वहा से वापस बाईपास होकर टैक्सी स्टैंड पर आकर संपन्न हुआ। उक्त यात्रा में विद्यालय के बच्चियों द्वारा भारत माता की मनमोहक झांकियां निकाली गई।पूरा नगर भारत माता की जय, वंदे मातरम्, जय हिन्द के नारों से गुंजायमान रहा।यात्रा में लोगों से अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाने का निवेदन भी किया गया।उक्त यात्रा को कोतवाल श्री यादव ने झंडा दिखा कर रवाना किया और साथ में सम्मिलित भी हुए। विद्यालय के बच्चों द्वारा 75 मीटर लंबा तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय वंदे मातरम् की गगनभेदी नारों से कस्बे के लोगों को जागरूक किया गया। उक्त यात्रा में एस आई राजेश सिंह,अरुण दुबे,आरक्षी प्रभाकर,प्रदीप यादव,अजीत प्रधानाचार्य जितेंद्र पांडेय,अध्यापक सुरेश गुप्त, नाथू पटेल,रामेश्वर चौधरी ,रानी,सुनीता,मुकेश गुप्ता,जगदीश कुशवाहा,रामप्रवेश यादव,मनीष मोदनवाल,ओमप्रकाश गुप्त,अख्तर,रमेश चौधरी व मो कैफ सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261005 WA0005

देवरिया – चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। गौरीबाजार पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *