Breaking News

युवा नेता जाहिद अली ने लेखपालों के खिलाफ मोर्चा, खोलकर सौंपा ज्ञापन क्रासर-बिना सत्यापन के प्रमाण पत्र निरस्त करने का लगाया आरोप

Ibn24×7news
निचलौल महराजगंज
गुरुवार को आम आदमी पार्टी के सिसवा विधानसभा अध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व मे पार्टी कार्यकर्ताओं ने निचलौल तहसील पर जोरदार प्रदर्शन किया और तहसीलदार को लेखपाल के खिलाफ पत्र सौंपा।

IMG 20220811 WA0013जाहिद अली ने मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि निचलौल तहसील मे कुछ ऐसे लेखपाल है जो लाभार्थियों का आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र बिना सत्यापन किये निरस्त कर दें रहे है जिससे सैकड़ों लाभार्थी किसी भी सरकारी योजना जैसे विधवा पेंशन, बृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, शादी अनुदान, पारिवारिक लाभ, छात्रबृति, सुमंगला योजना व राशनकार्ड सहित अन्य योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तिओं तक नहीं पहुँच पा रहा है।

IMG 20220811 WA0012उन्होंने आगे कहा कि अगर लाभार्थी का आवेदन पत्र बिना जांच किये निरस्त किये जाते है तो उक्त लेखपालों के विरुद्ध उचित कार्यवाही की जाय अन्यथा पार्टी धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगी। मांगपत्र सौंपने के दौरान मकसूद आलम,शैलेश गुप्ता लालू, सुलेमान, करन आर्या, राजू, आजम, कौसेन, मनीराज, प्रकाश, अकबर, पप्पू, तबरेज अमरनाथ, मुन्ना, कुद्दूश, नूरमोहम्मद, मनोहर लालू गुप्ता व ओम प्रकाश सहित तमाम कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *