Breaking News

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने की घोषणा हर न्याय पंचायत में बनेगा मिनी स्टेडियम,

नसीराबाद में खेल कुंभ का किया शुभारंभIMG 20250115 WA0006

बलिया, मंगलवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पखवाड़ा पर आयोजित विधायक खेल कुंभ का नसीराबाद में शुभारंभ करते हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुम हो रही खेल प्रतिभाओं में निखार लाने के लिए भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार पूरी तरह कृत संकल्पित होते हुए परंपरागत खेलों को बढ़ावा देते हुए खेलो इंडिया एवं अन्य कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, उन्होंने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को बेहतर मंच मुहैया कराने के लिए खेलों के आधारभूत संरचना को विकसित करने की संरचना को विकसित करने का प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि खेलों से न केवल शारीरिक व मानसिक विकास होता है, बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी खेल बहुत जरूरी है।

कहा कि प्रदेश सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने हेतु अनेक प्रकार की योजनाएं चलाई हैं, जिनके तहत खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।कहा खेल कुंभ के तहत पूरे विधानसभा के न्याय पंचायत में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 23 जगह पर खेलकूद प्रतियोगिता हो रही है।

इसमें परंपरागत खेलों के साथ ही शतरंज, कैरम, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, कराटे व नौकायन आदि प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। सभी प्रतियोगिताएं 12 से 28 जनवरी तक होंगी। इसमें न्याय पंचायत, ब्लाक व विधानसभा स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। फाइनल में विजयी खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल व ट्राफी आदि से पुरस्कृत किया जाएगा।परिवहन मंत्री ने फीता काट कर खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।IMG 20250115 WA0004

इस दौरान लोगों ने मंत्री को माला पहनाकर अंगवस्त्रम से सम्मानित किया इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष संत कुमार गुप्ता मिठाई लाल, नगर अध्यक्ष सोनी तिवारी, पूर्व प्रमुख गुड्डू राय, किसान मोर्चा के अध्यक्ष संतोष पांडेय, मनोज पांडेय, अमिताभ उपाध्याय, डा. धर्मेंद्र सिंह व खेल कुंभ के संयोजक पंकज सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *