Breaking News
IMG 20220513 161021

नेपाल बॉर्डर सील होने से व्यापारी हुये मायूस

Ibn24×7news
ठूठीबारी महराजगंज
पड़ोसी देश नेपाल राष्ट्र के निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने व सुरक्षा दृष्टिकोण से तेरह मई तक अंतरराष्ट्रीय नेपाल बार्डर सील कर दिए गये है जिससे दोनों देशों के बीच नागरिकों के आवागमन पर प्रतिबंध लगने के साथ ही व्यापार भी ठप हो गया है।

सीमावर्ती क्षेत्र के बाजारों में पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा तो व्यापारियों में मायूसी छाई रही है। मिली जानकारी के मुताबिक नेपाल में निकाय चुनाव सात प्रदेश के 77 जिलों में मतदान होगा जिसे शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए दोनों देशों के सुरक्षा एजेंसियां कड़ी चौकसी बरत रहे हैं। बीते दिन पूर्व भारत नेपाल के दोनों देशों के अधिकारियों की एक बैठक हुई थी।

इस दौरान चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए मतदान से 72 घंटे पहले नेपाल सीमा सील करने का निर्णय लिया गया था। ऐसी स्थिति में सीमा सील होने से इमरजेंसी सेवा को छोड़कर दोनों देशों के मध्य नागरिकों का सामान्य आवाजाही रुका तो व्यापार पर भी अंकुश लग गया है। इसी के साथ सीमावर्ती क्षेत्र के बाजारों में पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा तो व्यापारियों में मायूसी की झलक भी देखने को मिली। इलाके के व्यापारी हों या आम नागरिक, सभी चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त होने के बाद सीमा खुलने का इंतजार कर रहे हैं।इस संबंध में नगर इकाई के व्यापार मंडल के अध्यक्ष भवन प्रसाद गुप्ता ने बताया कि सीमा बंद होने से भारतीय बाजार के व्यवसाय पर खासा प्रभाव पड़ा है। यहां के व्यापार सिर्फ नेपाली ग्राहकों पर ही आधारित है।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261004 WA0014

देवरिया – एम्बुलेंस दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर डीएम व एसपी ने परिजनों से मिलकर जताया शोक, बंधाया ढांढस

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता   देवरिया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एम्बुलेंस दुर्घटना में चार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *