Breaking News

पुलिस अधीक्षक महराजंगज डॉ0 कौस्तुभ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स का किया गया निरीक्षण, परिसर में स्थित विभिन्न शाखाओं के निरीक्षण के क्रम में दिये जरुरी दिशा निर्देश

Ibn24×7news
महराजगंज
आज दिनांक 13 मई 2022 को शुक्रवार की परेड के अवसर पर पुलिस अधीक्षक महराजगंज डॉ. कौस्तुभ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में स्थित विभिन्न परिसर एवं कार्यालयों, बैडमिन्टन हॉल,जिम्नेजियम,आऱओ पॉवर प्लांट,आरटीसी/ मोटर वाहन शाखा/भोजनालय/आवासीय बैरिक आदि की साफ-सफाई/अभिलेखों के रख-रखाव का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । तत्पश्चात आदेश कक्ष में अर्दली रुम किया गया तथा निर्माणाधीन बैरिक/भवनों का निरीक्षण किया गया ।

IMG 20220513 WA0015शस्त्रागार/जीपी स्टोर/मनोरंजन कक्ष/ जिम/बैडमिंटन हॉल के उचित रखरखाव हेतु निर्देशित किया गया। उ0प्र0 पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा संचालित वामा सारथी कार्यक्रम की जानकारी पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ली गयी । संचालित कार्यक्रम के क्रियान्वयन व व्यापकता पर विस्तृत चर्चा कर सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिये गये । रिजर्व पुलिस लाइन्स में स्थित टाईप बी व टाईप सी आवासों का निरीक्षण किया गया । आवासों की स्थिति से अवगत होकर आस पास साफ सफाई रखने व अन्य जरुरी निर्देश दिये । रिजर्व पुलिस लाइन्स में स्थित एसओजी कार्यालय का भी निरीक्षण श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा किया गया । एसओजी प्रभारी जय प्रकाश सिंह यादव व समस्त कर्मचारी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे । श्रीमान् द्वारा एसओजी प्रभारी को उनकी जिम्मेदारियों व अपराध नियंत्रण में उनकी भूमिका को लेकर निर्देशित किया गया ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *