Breaking News

सीआरसी गोरखपुर में स्पाइनल ऑर्थोसिस में एडवांसमेंट विषय पर संपन्न हुआ तीन दिवसीय ऑनलाइन सीआरई कार्यक्रम

 

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। सीआरसी गोरखपुर में ऑनलाइन माध्यम से आज तीन दिवसीय सीआरई कार्यक्रम संपन्न हो गया। स्पाइनल ऑर्थोसिस में एडवांसमेंट विषय पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर वक्ता डॉ सुब्रत गुप्ता, ऐम्स ऋषिकेश, डॉ आलोक कुमार, जिला अस्पताल मुरादाबाद, श्री पार्थ सारथी स्वैन, एनआईईपीएमडी, चेन्नई, एवं श्री आरिफ रेहान, एनआईएलडी, कोलकाता ने अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में पूरे देश से 100 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। सीआरसी गोरखपुर के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर श्री रवि कुमार ने बताया कि इस प्रकार से और भी ऑनलाइन सीआरई कार्यक्रम करने की योजना है। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान के निदेशक डॉ हिमांग्शु दास के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम समन्वयक श्री मंजेश कुमार ने किया।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *