Breaking News

बाइक सवार ने मारी ठोकर ,पत्रकार घायल

Ibn24×7news
निचलौल महराजगंज
महाराजगंज निचलौल-सिसवा मार्ग पर गुरुवार की सुबह सिसवा से कटहरी घर वापस आते समय एक पत्रकार को कटहरी चौराहे पर विपरीत दिशा से आ रहे बाईक सवार ने जबरदस्त ठोकर मार दी।घटना में पत्रकार को गंभीर चोटें आईं हैं।बताते चले कि कटहरी निवासी अरुणेश गुप्ता एक निजी अखबार के पत्रकार हैं।गुरुवार की सुबह वह अपने भतीजे को बाईक से लेकर सिसवा से घर आ रहे थे कि कटहरी चौराहे पर विपरीत दिशा से आ रहे कुशीनगर जनपद के सेमरा निवासी राजकुमार ने ठोकर मार दिया जिससे पत्रकार के हाथ और पैर में गंभीर चोट आई हैं।मौके पर मौजूद ग्रामीण प्रकाश यादव, विक्की पाण्डेय,बीरू अंसारी, चंदन यादव, मनोज वर्मा, निर्जन यादव तथा नंदलाल आदि ने भाग रहे बाईक सवार को पीछाकर चिरैयाकोट के पास से पकड़कर लाये लेकिन कुछ वरिष्ठ लोगों ने समझाकर उक्त बाईक सवार को छोड़ दिया।घायल पत्रकार का इलाज एक प्राइवेट अस्पताल मे हो रहा है।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *