सीवान – सहायक सराय थाना की पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम सहलौर गांव के बगीचा से जुआ खेलते तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से 77 हजार 8 सौ रुपया नगद व दो मोबाइल भी जब्त किया है। गिरफ्तार जुआरियों में अतरसुहा गांव निवासी बलिराम यादव व बड़कागांव निवासी शैलेश प्रसाद के अलावा जीबीनगर थाना के ओलीपुर गांव निवासी राजकुमार सिंह शामिल हैं। जबकि मौके का फायदा उठाकर अन्य तीन जुआरी फरार हो गए। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। सहलौर गांव के बगीचे में जुआ खेलने के दौरान असामाजिक तत्वों के जुटने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के बाद पुलिस ने जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ने का प्लान बनाया। इसी दौरान शुक्रवार की देर शाम सहलौर गांव के बगीचे में एक बार फिर जुआरियों के जुटने होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
Tags सीवान
Check Also
पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई
टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …