भीनमाल में हुई सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक….
चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने ली बैठक…..
मनीष दवे IBN NEWS भीनमाल :–
भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के संचालन में भाजपा स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ साथ जनप्रतिनिधियों को विभिन्न क्षेत्रों में भेजकर, नए कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ाने का कार्य कर रही हैं।
चौहटन विधायक एवं सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी आदूराम मेघवाल के भीनमाल प्रवास के दौरान उन्होंने विभिन्न मंडलों एवं जिला पदाधिकारियों से बातचीत कर अभियान के संचालन की समीक्षा की।
उन्होंने बताया की भाजपा का यह अभियान केवल सदस्य बनाने तो समिति नही हैं, इस अभियान के आधार पर संगठन की आगामी योजनाएं और कार्यों का निर्माण होगा। उन्होंने बताया की कार्यकर्ता अपने परिवार, महोल्ले तथा संपर्कित सभी व्यक्तियों को सदस्यता ग्रहण करवाने की योजना बनाकर कार्य करें।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने बताया की सदस्यता अभियान में प्रत्येक व्यक्ति अपने लिए दैनिक, साप्ताहिक अथवा पाक्षिक लक्ष्य निर्धारित करें, उसकी समीक्षा करे और आवश्यक नवाचार कर, लक्ष्य प्राप्त करें।
इस दौरान चौहटन विधायक एवं सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी आदूराम मेघवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली भाजपा जिला महामंत्री प्रकाश छाजेड़, हरीश राणावत, जिला उपाध्यक्ष रमेश सोनी, पांचाराम प्रजापत, ठाकराराम मेघवाल, जिला मंत्री इंद्रसिंह राणावत, नरिगा राम पटेल भीनमाल नगर मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सोलंकी, नेता प्रतिपक्ष प्रवीण दवे, जुंजाणी मंडल अध्यक्ष टिकम सिंह राणावत, भाजपा वरिष्ठ नेता बद्रीनारायण गौड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष भरतसिंह भोजाणी भाजयुमो मोर्चा जिला महामंत्री प्रकाश जांगु भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़सिंह राव बोरली, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भरतसिंह लोल, भाजयुमो जिला मंत्री विकास सोलंकी, जोरावरसिंह राव, पीराराम बंजारा भीनमाल नगर पालिका पार्षद शंकरलाल महेश्वरी, दिनेश देवासी, विराराम भील, नव निर्वाचित पार्षद भरत बंजारा, भीनमाल नगर महामंत्री नरपतसिंह राव, श्रवण जीनगर, भीनमाल नगर उपाध्यक्ष विक्रम बंजारा, संतोष सोनी, भरत महेश्वरी, ओमप्रकाश सुंदेशा, किशोर साँखला,किशनलाल माली, राजुराम प्रजापत, हकसिंह राव सहित भाजपा मंडल पदाधिकारी, स्थानीय बुध अध्यक्ष भाजपा कार्यकर्ता एवं उपस्थित रहें।