Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 29 at 21.19.18

कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फ़रीदाबादःभारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 80वें एपिसोड को सुना। गोपाल शर्मा ने बताया कि हमारे केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचन्द शर्मा,विधायकों,वरिष्ठ नेताओं,पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने अपने क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना और लोगों को सुनवाया। गोपाल शर्मा ने मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कही गई बातों को सांझा किया उन्होंने बताया कि आज मन की बात कार्यक्रम में मोदी ने नौजवानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें अलग-अलग प्रकार के खेलों में महारत हासिल करनी चाहिए। गांव-गांव खेलों की स्पर्धाएं निरंतर चलती रहनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्पर्धा से ही खेलों का विस्तार होता है। उन्होंने इस मौके पर एक नया नारा- खेलें भीं, खिलें भी दिया। उन्होंने मेजर ध्यानचंद को याद किया और कहा कि मेजर ध्यानचंद की आत्मा जहां भी होगी,प्रसन्न होगी क्योंकि दुनिया में भारत की हॉकी का डंका ध्यानचंद की हॉकी स्टिक से बजा था और एक बार फिर भारतीय हॉकी खिलाड़ियों ने 41 साल बाद ओलंपिक में हॉकी का पदक जीतकर देश का नाम ऊंचा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए सबके प्रयास हमें प्रेरणा देते हैं I हम यह जानते हैं जब भी स्वच्छ भारत का नाम आता है तो इंदौर का नाम आता ही आता है I इंदौर कई वर्षों से स्वच्छ भारत की रैंकिंग में शीर्ष पर बना हुआ है। मोदी ने बताया कि तमिलनाडु के शिवगंगा जिले की काजिरंगा पंचायत ने वेस्ट से वेल्थ के मॉडल का उदाहरण पेश किया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *