Breaking News

इंतजार खत्म,दो मंजिले नये नपाप कार्यालय भवन का 14 को होगा पूजन-चेयरमैन

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

नए नगर पालिका कार्यालय भवन में लगे फव्वारे को लोग देखकर खुश हो रहे-अध्यक्ष गुलाब मौर्य

मीरजापुर। अहरौरा दो मंजिला नगर पालिका परिषद का कार्यालय,पुराने से नए कार्यालय भवन का अचानक से नगर पालिका अध्यक्ष गुलाबदास मौर्य ने निरीक्षण कर ठीकेदारों से कहा कि जल्द ही बचे हुए कार्य को पूरा करने का निर्देश दिए। कार्यालय को नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा। वही पालिका अध्यक्ष गुलाब मौर्य ने कार्यालय भवन के बाहर बाउंडरी पर लगे सुंदर पत्थर और चारों तरफ वृक्षारोपण को साफ सुथरा सफाई करने को नपाप कर्मचारी को निर्देश दिए।

वही चेयरमैन गुलाब मौर्य ने कहा कि दो मंजिला बने नए कार्यालय भवन में शिफ्ट हो रहे अब इंतजार खत्म हो गया जल्दी ही इसी नवरात्रि में 14/10/2021 दिन गुरुवार को नवमी के शुभ अवसर पर विधिवत पूजन किया जाएगा। साथ ही लगभग चार हजार लोगों को भंडारा भी होगा। राह चलते फिरते कार्यालय के बीचों बीच फव्वारे को देख कर लोग प्रसन्न हो रहे और लोग सेल्फी पॉइन्ट बनाकर, बड़े ही उत्साह के साथ सेल्फी ले रहे हैं और खूब नगर पालिका चेयरमैन गुलाब मौर्य का सराहनीय कार्य तारीफ करते हुए धन्यवाद दे रहे हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *