Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 01 at 12.14.22 AM

विश्वविद्यालय में परीक्षा देने आयी छात्रा ने किया आत्महत्या।

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा देने आई छात्रा ने यूनिवर्सिटी के ही स्टोर रूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार दोपहर तड़के हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। यूनिवर्सिटी प्रशासन भी सक्ते में है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के साथ ही फॉरें िसक टीम भी घटना की जांच में जुटी है।

होम साइंस की परीक्षा देने आई थी प्रियंका
शाहपुर इलाके के शिवपुर सहबाजगंज के रहने वाले विनोद कुमार की 24 साल की बेटी प्रियंका गोरखपुर विश्वविद्यालय में बीएससी थर्ड इयर की स्टूडेंट थीं। शनिवार को वह यूनिवसिर्टी में होम साइंस की परीक्षा देने आई थी। दोपहर करीब दो बजे उसने होम साइंस डिपार्टमेंट के स्टोर रूम में दुपट्‌टा से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इस बीच यूनिवर्सिटी की कोई स्टॉफ किसी काम से स्टोर में गया तो वहां लड़की की फंदे से लटकी लाश देखी। उसके मोबाइल फोन, पर्स और आधार के ज िरए उसकी पहचान हो सकी।

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर कैंट सुधीर सिंह का कहना है कि छात्रा ने आत्महत्या क्यों की? इसकी वजह तलाशी जा रही है। फिलहाल कोई स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है। युवती के पिता का कहना है घर में सबकुछ ठीक चल रहा था। न ही कोई विवाद था न ​ही किसी तरह का कोई टेंशन। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी घर से परीक्षा देने खुशी- खुशी गई थी। ऐसे में इसके बाद आत्महत्या कर लेना कहीं न कहीं संदिग्ध लगता है। एसपी सिटी सोनम कुमार ने कहा कि परीक्षा से पहले लड़की ने यूनिवर्सिटी में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *