Breaking News

तूफान ने रोका 3 नाबालिको का रास्ता पांच नामजद लोग बेदाग

https://fb.watch/5BHQKSvqd1/

वाराणसी IBN TEAM

एंकर – खबर भदोही जिले से है जहां घर से गायब हुए 3 नाबालिक बच्चों के मामले में पुलिस ने तीनों बच्चों को भदोही रेलवे स्टेशन के पास से बरामद कर लिया है इन तीनों बच्चों के गायब होने पर परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने 5 लोगों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था बताया जाता है कि गायब हुए तीनों बच्चों में से एक बच्चे के बहकावे में आकर बच्चे मुंबई चले गए थे।

भदोही कोतवाली क्षेत्र के जयरामपुर गांव के रहने वाले यह तीन बच्चे 3 दिन पहले अचानक घर से गायब हो गए थे मामले में परिजनों के द्वारा पांच पड़ोसियों पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने बच्चों का अपहरण किया है साथ ही इस तरह की बातें भी लोगों की तरफ से कहीं जा रही थी कि किडनी चोरी के लिए अपहरण किया गया है।

मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी थी आज तीनों बच्चे भदोही रेलवे स्टेशन के पास से पुलिस को मिले हैं पुलिस ने बच्चों से जब पूछताछ की तो पता लगा कि गायब हुए तीनों बच्चों में एक 17 वर्षीय सबसे बड़ा जो नाबालिक लड़का था उसने बच्चों को कहा था कि मुंबई में चलकर वहां काम करेंगे और पैसे कमाएंगे उसने बच्चों को बहला-फुसलाकर कहा कि मुंबई जाने की बात अपने घर में ना बताना जिसके बाद तीनों बच्चे ट्रेन से मुंबई चले गए लेकिन मुंबई में वर्तमान में चक्रवाती तूफान की वजह से जैसे हालात बने हैं उसके कारण तत्काल वहां से ट्रेन से बच्चे भदोही वापस आ गए रेलवे स्टेशन के बाहर निकलते ही पुलिस की नजर इन बच्चों पर पड़ी पुलिस ने परिजनों को बच्चे सुपुर्द कर दिए हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *