Breaking News

व्यापारी नेता एवं समाजसेवी नीरज मिगलानी को मिली हरियाणा व्यापार मंडल में अहम जिम्मेदारी

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:हरियाणा व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष विजय लक्ष्मी चंद गुप्ता ने फरीदाबाद जिले के सक्रिय व्यापारी नेता और समाजसेवी नीरज मिगलानी को प्रदेश व्यापार मंडल में अहम जिम्मेदारी से नवाजा है | व्यापारी नेता नीरज मिगलानी नियमित रूप से अपने क्षेत्र के साथ-साथ पूरे शहर के व्यापारियों के हितों के लिए समय- समय पर मुखर रहते हैं जिसके चलते उन्हें ये जिम्मेदारी मिली है |


प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विजय लक्ष्मी चंद गुप्ता ने बताया कि नीरज मिगलानी मौजूदा पद ( प्रधान,ओल्ड फरीदाबाद) भी रहेंगे | इस अवसर पर जिला फरीदाबाद के सभी प्रमुख व्यापारियों ने उन्हें नवनियुक्ति के लिए बधाई दी है | अपने मनोनयन के लिए नीरज मिगलानी ने हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष विजय लक्ष्मी चंद गुप्ता का हार्दिक आभार व्यक्त किया है | उन्होंने बताया कि वे अपनी नई जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे |

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

चुनावों में व्यापारी व दुकानदार अधिक से अधिक करें मतदान:राजेश भाटिया

  फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:सिद्धपीठ हनुमान मंदिर मार्किट नंबर 1 में व्यापार मंडल …