रिपोर्ट सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली
फतेहगंज पश्चिमी- कस्बा के जानकी देवी इंटर कॉलेज में उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री मुकुल अग्रवाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर पौधारोपण किया प्रदेश के महामंत्री ने कहा पृथ्वी को संरक्षित रखने के लिए अपने जीवन को संरक्षित रखने के लिए वृक्ष नितांत आवश्यक है करोना काल ने हम लोगों को सीख लेनी चाहिए की पेड़ों का कटना पर्यावरण को असंतुलित करता है और इस असंतुलन के कारण ही बीमारियां पैर पसार रही हैं।
कार्यक्रम में मंडल प्रभारी आशीष सिंघल जिला अध्यक्ष पश्चिमी व्यापार मंडल सुधीश पांडे जिला उपाध्यक्ष संजय चौहान, प्रदीप पुष्कर ,नरेश कश्यप संतोष पटेल ,हरिशंकर कनौजिया ,अमित सिंह, प्रधानाचार्य जानकी देवी एसके अग्रवाल रहे मंडल इकाई के अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने पौधारोपण कार्यक्रम के बाद सभी मुख्य अतिथियों का धन्यवाद दिया मंडल इकाई के अतहर हुसैन ,गौरव गुप्ता बाबू शेख, दीपक गोयल, अजय सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।