Breaking News
WhatsApp Image 2022 02 21 at 4.36.22 PM

एसपी ने आमजन एवं गणमान्य लोगो के साथ विद्यालय पर लगाया चौपाल

 

निर्भीक एवं निष्पक्ष रूप से अपने मत का अधिक से अधिक प्रयोग करे, और किसी के प्रलोभन में न आये- एसपी

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 का शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत दिन सोमवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा थाना अहरौरा क्षेत्र के ग्राम अधवार में स्थित सर्वोदय इण्टर कॉलेज में आमजन एवं गणमान्य लोगो के साथ बैठक की गई ।

उक्त बैठक के दौरान फेज-7 आखिरी चरण में जनपद में होने वाले विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दौरान आमजन को मतदान केन्द्रो पर पहुंचकर निर्भीक होकर, निष्पक्ष रूप से अपने-अपने मतो का प्रयोग करने तथा कोविड गाइडलाइन्स का अनुपालन करने की अपील की गई । किसी भी व्यक्ति द्वारा यदि किसी प्रकार की लालच/प्रलोभन देकर मतदान करने हेतु प्रेरित किया जाता है तो उसकी सूचना अपने नजदीकी थाने पर दें अथवा 112 पर सूचित करें । पुलिस आपकी सेवा एवं सुरक्षा में सदैव तत्पर रहेगी। इस दौरान अहरौरा थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह मय पुलिस बल तथा अघवार ग्राम प्रधान संदीप कुमार सिंह, लोकपती, डॉ अशोक, अखिलेश सिंह,कल्पनाथ,सुभाष सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *