Breaking News

पुलिस पर फायर कर भाग रहा लुटेरा मुठभेड़ में घायल

IMG 20220629 WA0020

 

रिपोर्ट रमेश चन्द्र त्रिपाठी

 

गोरखपुर। सहजनवां तहसील अंतर्गत हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम देवरिया संतकबीरनगर बॉर्डर पर रात गश्त पर निकली हरपुर बुदहट और सिकरीगंज पुलिस से बदमाश की मुठभेड़ हो गयी ,पुलिस को देखते ही बदमाश ने पुलिस के ऊपर फायरिंग शुरू कर दिया ,पुलिस के जबाबी कार्यवाही में लुटेरे के पैर में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया, बदमाश की पहचान रणजीत यादव पुत्र सोखा यादव निवासी उसरापार थाना महुली जनपद सन्तकबीरनगर के रूप में हुआ। 25 जून की रात थाना क्षेत्र के बकुलही में पति- पत्नी को कमरे में बंद कर जेवरात और रुपये लूटने में इसी बदमाश का हाथ था। बदमाश का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बताते चले कि मंगलवार मध्य रात्रि को हरपुर बुदहट एसओ नितिंन रघुनाथ श्रीवास्तव और सिकरीगंज एसओ दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में गोरखपुर और सन्तकबीरनगर बॉर्डर पर गश्त कर रही थी। उसी समय सन्तकबीरनगर जिले की तरफ से एक सन्दिग्ध दो पहिया वाहन से हरपुर बुदहट थाने के सीमा में प्रवेश कर रहा था जब पुलिस ने उसे रोका तो वह भागने लगा पुलिस ने पीछा करते हुए चाँदपार के पास उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने कट्टे से फायरिंग शुरू कर दी। जबाबी कार्यवाही में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी जिससे वह लड़खड़ा कर गिर गया। पुलिस ने लुटेरे की पहचान रणजीत यादव के रूप में की। जो एक शातिर अपराधी है। इसके ऊपर सन्तकबीरनगर ,बस्ती के आसपास थानों में लूट हत्या के प्रयास चोरी मारपीटआर्म्स एक्ट सहित 14 आपराधिक मुकदमे दर्ज है। बीते 25 जून की रात में जो लूट हरपुर बुदहट थाने के ग्राम बकुलही हुई थी उसमें इसी बदमाश का हाथ था। पुलिस ने लुटेरे के पास से एक देशी तमंचा, एक फ़ायरशुदा खोखा,एक मिस कारतूस, जिंदा कारतूस 315बोर,लूट का 8 जोड़ा पायल,1 लाकेट,2 सिक्के,29 बीछिया,3 अंगूठी,1ताबीज,1अंगूठी,2बाली,1तपस,1,लाकेट,2कान की कील,1नथिया,1मोबाइल,1कीपैड मोबाइल,1 चोरी की बाइक बरामद किया है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *