Breaking News

प्लास्टिक बैन पर लोगों जागरूक करते हुये दिलायी गयी शपथ

Ibn24×7news
परतावल /महाराजगंज
जनपद महराजगंज के स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय परतावल से समस्त नगर पंचायत कर्मियों एवं सफाई कर्मचारियों द्वारा रैली निकाल लोगों को प्लास्टिक बैन पर जागरूक करते हुए शपथ दिलायी गयी।

IMG 20220629 WA0028सिंगल यूज प्लास्टिक पर अंतिम प्रहार के जरिए अतिरिक्त मजिस्ट्रेट/ प्रशासक महेंद्र प्रताप व अधिशासी अधिकारी देवेंद्र मणि त्रिपाठी के संयुक्त नेतृत्व में प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ।अधिशासी अधिकारी ने क्षेत्र के लोगों व व्यापारी बंधुओं से अनुरोध किया कि पॉलिथीन यूज़ करने से बचे व दूसरों को जागरूक करें ।पॉलिथीन यूज से पर्यावरण दूषित होता है ।इस बाबत नगर पंचायत कार्यालय में व्यापार मंडल की बैठक कर सभी व्यापारियों से अधिशासी अधिकारी देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने आग्रह किया कि सभी लोग प्लास्टिक का यूज़ ना करें और ना ही किसी को करने दे।इस अवसर पर शिवम द्विवेदी,शैलेश सिंह,दीपक सिंह,विनय सिंह,प्रदीप दुबे वरिष्ठ लिपिक,सूरज सिंह व आनंद गुप्ता सहित तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *