रिपोर्ट ब्यूरो
गोरखपुर। नागरिक सुरक्षा कोतवाली प्रखण्ड द्वारा उपनियंत्रक सत्य प्रकाश सिंह ,चीफ वार्डेन डॉ.संजीव गुलाटी व वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक वेद प्रकाश यादव के निर्देशन में कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय स्विटन मॉडल स्कूल के प्रांगण में वृक्षारोपण का कार्यक्रम डिवीजनल वार्डेन विकास जालान के नेतृत्व में आयोजित किया गया। परिसर में वार्डनों द्वारा अशोक , आम ,नीम ,आँवला के वृक्ष लगाये गए । वृक्षारोपण के बाद वार्डनों को मेडिकल किट का वितरण भी किया गया । ततपश्चात वार्डनों को सम्बोधित करते हुए श्री जालान ने कहा की प्रकृति का सर्वश्रेष्ठ उपहार है वृक्ष। वृक्षो की हरियाली के बिना मानव जीवन की कल्पना करना कठिन है । इन वृक्षो से हमें ऑक्सीजन , छाव व मीठे फल मिलते है । उन्होंने कहाकि वृक्ष पृथ्वी की अमूल्य धरोहर है । वह मूल से लेकर शिखा तक हमारे लिए है , उनकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है।आई.सी.ओ.कुमार आदर्श आनन्द ने सभी वार्डनों व विद्यालय परिवार के प्रति आभार प्रकट किया।इस दौरान डिवीजनल वार्डेन विकास जालान, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन मुर्तजा आलाम , आई. सी.ओ.डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, कुमार आदर्श आनन्द , पोस्ट वार्डेन राजेन्द्र कुमार , तौफीक इस्लाम ,डिप्टी पोस्ट वार्डेन पंकज गौड़, फहीमुद्दीन खां,सेक्टर वार्डेन राजेश कुमार,अमर नाथ गुप्ता,गौरव गुप्ता,कृष्ण कुमार कश्यप ,जाकिर हुसैन, जामवंत गौड़ सहित अनेको लोगो की सहभगिता रही।