Breaking News

मैनपुरी की जनता ने श्रद्धेय नेता जी को दी सच्ची श्रद्धांजलि – सरफराज

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

मवई अयोध्या – समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के देहांत के बाद मैनपुरी लोक सभा उप चुनाव में उनकी बहू डिंपल यादव को मिली ऐतिहासिक जीत से जनपद अयोध्या के विधान सभा रुदौली के सपा कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशियां मनाई, इस मौके पर सरफराज नसरुल्लाह ने कहा कि यह जीत लोक तंत्र की जीत है, इस जीत से साफ पता चलता है कि आज भी धरती पुत्र स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की लोक प्रियता लोगों के दिलो में जीवंत है।

उन्होंने कहा कि इसका जीता जागता सबूत मैनपुरी में डिंपल यादव को मिली ऐतिहासिक जीत इस बात को साबित करती हैं। समाजवादी पार्टी सबका साथ, सबका विकास को लेकर हमेशा चलती रही है।

उन्होंने कहा कि मैनपुरी की जनता ने ऐतिहासिक जीत देकर नेता जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी है।

इस जीत पर रुदौली के सपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। सपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर जीत की बधाई दी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *