Breaking News
f37bb909 b7c6 43e8 9c30 7095053b8f94

मुगालते मे न रहे विरोधी जीतेगे जिले की सातो सीट योगी फिर होगे मुख्यमंत्री:रामनरेश कुशवाहा

 

टीम आईबीएन न्यूज

गाजीपुर: जिले मे मे अमित शाह के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित है और इस बार जिले की सभी सीटो पर भगवा फहराकर योगी आदित्यनाथ को दुबारा मुख्यमंत्री बनाने के लिए मन बना चुकी है।जंगीपुर सहित हर विधानसभाओ से हजारो लोग शाह का स्वागत करेगे। यह बाते जंगीपुर के भाजपा उम्मीदवार रामनरेश कुशवाहा ने कही है

161d92fa 489d 4c50 9d01 b8aa8f31ed2f विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में जखनिया विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी रामराज बनबासी के समर्थन में जनसभा सम्बोधित करने के गृह मंत्री अमित शाह का आगमन दोपहर अलीपुर मदरा मैदान में होगा। इसके तहत सुरक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों ने एक दिन पहले ही समूचे कार्यस्थल को कब्जे में ले लिया।

खुद की निगहवानी में कार्यक्रम की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर दी गई हैं।मुख्य सुरक्षा अधिकारी संदीप चौबे द्वारा उप जिलाधिकारी जखनिया, क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा के साथ ही स्वास्थ्य विभाग, खाद्य सुरक्षा, पीडब्ल्यूडी, बिजली विभाग, एलआईयू व आयोजक समिति के साथ ही सीआरपीएफ व स्थानीय पुलिस टीम के साथ तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिया गया।

f37bb909 b7c6 43e8 9c30 7095053b8f94

 

मालूम हो कि जनपद में गृह मंत्री का दो कार्यक्रम सुनिश्चित हुआ हैं। पहला कार्यक्रम जखनिया विधानसभा में तहसील मुख्यालय के पास अलीपुर मदरा और दूसरा जंगीपुर विधानसभा में प्रस्तावित है। ऐसे में कार्यक्रम के बाद जखनिया में जनसभा के बाद विशेष परिस्थिति में सड़क मार्ग से भी दूसरे कार्यक्रम में पहुंचने की तैयारी की गई है। इसके लिए क्षेत्राधिकारी गौरव सिंह को आवश्यक निर्देश दिए गए। कार्यक्रम की तैयारी के दौरान अटल सिंह, जितेंद्र सिंह, सर्वानंद सिंह, अखिलानंद सिंह, ओमप्रकाश राम, अशोक गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *