Breaking News
1dd688f7 70d3 4f0f 8ccd 40c4796d87a7

दो दिन बीत जाने के बाद भी नही मिला नाबालिक युवक का शव

 

प्रशासन बना मूकदर्शक प्रशासन से नही मिल रहा कोई सहयोग

ग्रामीण अपना जान जोखिम में डाल नहर में ढूंढ रहे है नाबालिक युवक का शव

अंबेडकरनगर ब्यूरो चीफ मुकेश मिश्र

अंबेडकरनगर – ज्ञात हो की शारदा सहायक नहर में नाबालिग युवक का शव दो दिन बीत जाने के बाद भी बरामद नहीं हो सका। वहीं प्रशासन पूरी तरीके से अपना हाथ खड़ा कर लिया है । युवक की शव को नहर में खोजबीन के लिए बुधवार को ही गोताखोर आए थे लेकिन सफलता नहीं मिलने पर वापस चले गए थे। तब से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं स्थानीय प्रशासन भी इस मामले से कोसों दूर नजर आ रही है। घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन से लेकर जिला अधिकारियों तक होने के बाद भी न तो कोई अधिकारी और न ही स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर नजर आ रहा है। परिजन व ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर नहर के अंदर गहरे पानी में 2 दिन से शव की खोजबीन शारदा सहायक नहर में कर रहे हैं। लेकिन शव का कोई पता नहीं चल रहा है। जिस तरीके से स्थानीय प्रशासन और जिला प्रशासन के द्वारा निरंकुशता दिखाई जा रही है।1dd688f7 70d3 4f0f 8ccd 40c4796d87a7
इससे परिजन समेत आसपास के ग्रामीणों में काफी रोष देखा जा रहा है। वही नहर विभाग की भी लापरवाही सामने आई है। जिसके द्वारा अभी तक नहर के पानी को बंद नहीं किया गया है। दिन प्रतिदिन नहर में पानी का रफ्तार बढ़ता हुआ देखा जा रहा है। जबकि नहर विभाग के कर्मचारियों को भी इस मामले में पूरी जानकारी है तथा उनको सूचित भी किया गया है। लेकिन सभी निरंकुश नजर आ रहे हैं। बताया जाता है भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिलावलपुर निवासी फूलचंद पुत्र मुकेश 17 वर्ष अपने बहन के ससुराल चांदपुर महमूदपुर गांव में घूमने गया था।मामला अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकुलीगंज नहर में अपने साथियो के साथ बुधवार को अपराहन 11:00 बजे नहाने गया था अचानक गहरे पानी में चले जाने की वजह से डूब गया था। नहर में डूबने की जानकारी ग्रामीणों को होने पर घटनास्थल पहुंचकर ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की और 112 नंबर डायल कर पुलिस को बुलाया पुलिस आई और चली गई बच्चे की खोज बीन करने के लिए कोई जहमत नहीं उठाई जिससे ग्रामीणों ने स्वयं बच्चे की काफी खोजबीन की लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार को भी परिजन व ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर नहर के अंदर गहरे पानी में शव की खोजबीन कर रहे हैं लेकिन खबर लिखे जाने तक न तो युवक का शव बरामद नही हुआ था और ना ही स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर मौजूद थी।जिला प्रशासन से कोई मदद ना मिलने पर परिजनों ने मीडिया से मदद की गुहार लगाई है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *