Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 20 at 11.07.24 PM

डीएम कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारियों ने सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा लिया

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। जिलाधिकारी सभागार में जिलाधिकारी विजय किरन आनंद के निर्देशन में एडीएम प्रशासन डॉ चतुर्भुजी गुप्ता के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के 77वी जयंती पर सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा का शपथ लिया। 20 अगस्त को प्रत्येक साल पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्मदिन पर सद्भावना दिवस के रूप में मनाते हुए प्रतिज्ञा समस्त कर्मचारी व अधिकारीगण लेते हैं क्योंकि पूर्व पीएम राजीव गांधी की आज शुक्रवार को 77वीं जयंती है। इस दिन हम देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाते हैं। 40 वर्ष की उम्र में राजीव गांधी भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने थे। राजीव गांधी 1984 से 1989 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। भारत के लिए उनके विजन और समाज की बेहतरी के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता वे हमेशा भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में देखना चाहते थे। उन्होंने 1986 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति, लाइसेंस राज को कम करने और पंचायती राज को शामिल करने सहित कई अहम फैसले लिए। उनकी नीतियों पर चलकर आज देश विकास की ओर बढ़ रहा है। इस दिन प्रतिज्ञा ली जाती है ‘मैं प्रतिज्ञा करता हूं कि मैं जाति, संप्रदाय क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करूंगा मैं पुनः प्रतिज्ञा करता हूं कि मैं हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाउगा। इस मौके पर एडीएम वित्त प्रभारी एडीएम सिटी राजेश कुमार सिंह अपर सिटी मजिस्ट्रेट पंकज दीक्षित सीआरओ चंद्रशेखर मिश्रा साहित्य जिलाधिकारी कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *