रिपोर्ट ब्यूरो
गोरखपुर टीम के खिलाड़ियों ने 8 गोल्ड, 7 सिल्वर तथा 5 ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया।
15,16,17 अगस्त को आजमगढ़ के पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित 10वी उत्तर प्रदेश स्टेट किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2021 में गोरखपुर के किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 मेडल पर अपना कब्जा जमाया जिसमे 8 गोल्ड,7 सिल्वर तथा 5 ब्रॉन्ज थे।
उपरोक्त प्रतियोगिता में मनीषा सिंह 51 किलोग्राम भार कैटगरी में लो किक रिंग फाइट में अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर स्वर्ण पदक जीता वही पुरुष खिलाड़ी कुणाल कुमार अंडर 57 किलोग्राम भार कैटगरी फुल कॉन्टेक्ट रिंग फाइट इवेंट में अपने प्रतिद्वंद्वी को नाकआउट कर स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमाया, अवगत करा दे कि कुणाल कुमार का सेलेक्शन आने वाले 15 से 24 अक्टूबर जेसेलो इटली में आयोजित वर्ल्ड किकबॉक्सिंग चैम्पियनशिप में हुआ है।
खिलाड़ियों ने स्टेट किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में इवेंट्स फुल कॉन्टैक्ट, के वन , लाइट कॉन्टैक्ट, पॉइंट फाइट, लो किक, व क्रिएटिव फॉर्म् में हिस्सा लिया। उपरोक्त चैंपियनशिप में मनीषा सिंह, प्रिंसी श्रीवास्तव, अनुष्का यादव, कुमारी नैंसी, कुनाल कुमार , सोनाक्षी सिंह गुरूंग, पल्लवी सिंह, रंजना गुप्ता, सुधीराम रावत, उत्कर्ष राणा, परमात्मा कुमार , श्रेष्ठ श्रीवास्तव, अमन शर्मा , अभिषेक जायसवाल, सर्वेश अग्रवाल ने प्रतिभाग किया।
वाको गोरखपुर किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष- योगेन्द्र प्रताप व नेशनल किकबॉक्सिंग रेफरी अर्पिता श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।