Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 18 at 12.39.30 AM

थाना हरपुर बुदहट की पीआरवी 3875 पुलिस टीम द्वारा मानसिक रुप से विक्षिप्त महिला को उसके परिवार से मिलाया गया

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। आज थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर की पीआरवी 3875 द्वारा ग्राम भलुआ शीतला माता मंदिर के पास भटक रही एक महिला के संबंध में सूचना मिली । उक्त सूचना पर पीआरवी 3875 के कर्मचारीगण द्वारा मौके पर जाकर उक्त महिला से पूछताछ किया गया तो उसने अपने गांव का नाम बहीडाड़ी थाना बांसगाव बतायी। उक्त महिला को थाना स्थानीय पर लाकर संबंधित थाना बांसगाव से संपर्क किया गया। थाना बांसगाव द्वारा उक्त महिला के पति को सूचना दी गयी जो थाना हरपुरबुदहट पर उपस्थित आकर उक्त महिला को अपनी पत्नी के रुप में पहचान किये तथा उनके द्वारा बताया गया कि मेरी पत्नी मानसिक रुप से विक्षिप्त है जो दिनांक 12.09.2021 को घर से कहीं चली गयी थी। जिसका हम लोग तभी से तलाश कर रहे थे। उक्त महिला को उसके पति को सुपुर्द किया गया। महिला के पति द्वारा गोरखपुर पुलिस को इस कार्य हेतु धन्यवाद दिया गया ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *